तिलक में आये अधेड़ की कार से कुचकर मौत

0
126

फर्रुखाबाद: मामा की पुत्री के तिलक समारोह में शामिल होने आये अधेड़ की कार से कुचलकर मौत हो गयी| परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया| 
थाना नवाबगंज क्षेत्र के ग्राम नया नगला निवासी 50 सतेन्द्र उर्फ़ बबलू पुत्र जय सिंह अपने मामा मैंनपुरी के जनपद चतुरीपुर निवासी ओमप्रकाश की पुत्री के तिलक समारोह में शामिल होने गया था| जंहा से तिलक चढ़ाने के लिए थाना शमसाबाद के ग्राम बकसुरी आये थे| बीती देर रात जब सतेन्द्र लघुशंका करने के लिए सड़क के किनारे गया तो एक कार सबार ने उसको टक्कर मार दी | कार में फंसे सतेन्द्र को निकलने के चक्कर में कार एक बार और सतेन्द्र पर चढ़ गयी| जिससे वह गम्भीर रूप से जख्मी हो गया| 
देर रात परिजनों ने सतेन्द्र को लोहिया अस्पताल में भर्ती किया|जंहा चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया| मृतक की पत्नी शकुंतला देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया| 

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]