ताला तोड़कर वर्तन व जेबरात सहित हजारों उड़ाये

0
107

फर्रुखाबाद : शहर में इस समय अपराध इस हद पर बढ़ गया है कि चोर, हत्यारे, लुटेरे नि:शंकोच होकर बिना किसी भय के घटनाओ को अंजाम दे रहे हैं। वहीं जनपद की पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। महीने में एक खुलासे को करके अपनी पीठ थपथपाती नजर आती है। इसी का फायदा उठाते हुए अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। प्रति दिन चोर शहर में किसी न किसी के घर से नगदी जेबर उड़ा देते हैं और पुलिस गश्त ही करती रहती है। बीती रात भोलेपुर निवासी नबाव सिंह के घर से चोरों ने नगदी जेबर सहित पीतल के वर्तन तक उड़ा दिये।

[adrotate banner="3"]

जानकारी के अनुसार शहर के मोहल्ला नगला राजन भोलेपुर निवासी नबाव सिंह पुत्र गोवर्धनलाल व उनकी मां महादेवी बीते ५ दिन पूर्व बुलंदशहर रिश्तेदारी में शादी समारोह में भाग लेने के लिए गये थे। जहां से जब वह सोमवार को वापस आये तो देखा कि घर के मुख्य दरबाजे का ताला टूटा पड़ा है। यह देख नबाव सिंह के पैरों तले जमीन खिसक गयी। उन्होंने अंदर जाकर देखा तो उनके कमरे का ताला टूटा था व घर में रखे नगदी, जेबर व पीतल के वर्तन तक गायब थे। उन्होंने अन्य मोहल्ले वालों को इसकी जानकारी दी व पुलिस को भी सूचित किया। लेकिन कोई भी पुलिसकर्मी घटना स्थल पर सुधि लेने के लिए नहीं पहुंचा।

नबाव सिंह ने बताया कि चोर नगदी, पीतल के वर्तन, हार, तोड़िया व अन्य जरूरी सामान चोरी करके ले गये हैं। पुलिस को लिखित तहरीर दे दी है।

[adrotate banner="2"]