जेएनआई की खबर का असर : लिपिकों के तबादलों को सीडीओ ने किया निरस्त

0
134

फर्रुखाबाद : जिला विकास अधिकारी द्वारा मनमानी करते हुए उच्चाधिकारियों को धता बताकर 24 घंटे के अंदर बिना किसी आदेश के दो वरिष्ठ सहायकों के पटल परिवर्तित कर दिये जाने की खबर जेएनआई में प्रकाशित होने के बाद मुख्य विकास अधिकारी ने संज्ञान में लिया। जिसके बाद सीडीओ ने तत्काल प्रभाव से वरिष्ठ सहायकों के पटल परिवर्तन को निरस्त कर दिया है।

[adrotate banner="3"]

जिला विकास अधिकारी ने 16 नवम्बर को जिला विकास कार्यालय में तैनात वरिष्ठ सहायक रतनेश कुमारी का पटल परिवर्तन कर दिया। उनके स्थान पर 16 नवम्बर को ही प्रीती तिवारी को पत्र संख्या 3441 के आधार पर तैनात किया गया। लेकिन दूसरे दिन ही बिना किसी उच्चाधिकारी की अनुमति या परामर्श के मनमानी करते हुए डीडीओ ने प्रीती तिवारी के स्थान पर पत्र संख्या 1341 से राममोहन भल्‍ला को अतिरिक्‍त चार्ज दे दिया था। 24 घंटे के अंदर एक ही पटल पर दो कर्मचारियों का स्थानांतरण कर दिये जाने का समाचार जेएनआई में प्रकाशित होने के बाद मुख्य विकास अधिकारी ने संज्ञान में लिया। सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी ने दोनो लिपिकों के पटल स्थानांतरण के आदेश को निरस्त कर दिया।

[adrotate banner="2"]