तारीख पर आये पति को पत्नी व उसकी सास ने पीटा, हालत गंभीर

0
142

FARRUKHABAD : पड़ोसी जनपद मैनपुरी के मुराद नगरिया भोगांव निवासी चन्द्रप्रकाश दुबे पुत्र कृष्णबाबू दुबे के साथ उसकी पत्नी व सास में फतेहगढ़ कचहरी में जमकर मारपीट हो गयी। घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।
chandra prakash[bannergarden id=”8″]
चन्द्रप्रकाश का विवाह 6 वर्ष पूर्व मैनपुरी के ही पंजाबी कालोनी से अबधेश दीक्षित की पुत्री सौम्या के साथ हुआ था। चन्द्रप्रकाश के अनुसार विवाह के दो दिन बाद से ही दोनों में विवाद हो गया। जिसके बाद पत्नी सौम्या फर्रुखाबाद के जहानगंज निवासी अपनी मौसी नीलम तिवारी के यहां रह रही थी। चन्द्रप्रकाश के ससुराल वालों ने फतेहगढ़ कचहरी में मुकदमा पंजीकृत कराया। जिसकी तारीख पर चन्द्रप्रकाश अकेले आया था। तभी एक अधिवक्ता के बस्ते पर दोनो पक्षों में आपस में समझौते को लेकर बातचीत शुरू हुई। बातचीत विवाद में तब्दील हो गयी।
[bannergarden id=”11″]
देखते ही देखते दोनो तरफ से मारपीट का दौर शुरू हो गया। चन्द्रप्रकाश ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी सौम्या, मौसेरी सास नीलम तिवारी पत्नी जितेन्द्र तिवारी निवासी जहानगंज व सास ने उसके साथ जमकर मारपीट कर दी। मामले की सूचना पुलिस को हुई तो पुलिस के हूटर की आवाज सुनकर आरोपी फरार हो गये। पुलिस ने घायल चन्द्रप्रकाश को ढाई घंटे बाद आपातकालीन एम्बुलेंस से लोहिया अस्पताल भिजवाया।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]