छत के सहारे घर में घुसे चोरो ने लाखो की नकदी व जेवर उड़ाये

0
114

KAIMGANJ (FARRUKHABAD) : थाना क्षेत्र शमासाबाद के गांव किसरोली निवासी भुजा सिंह पुत्र देशराज सिंह गंगवार के घर में बीती रात चोर सीढ़ी लगाकर प्रवेश कर गये। अपने फन में माहिर लग रहे चोरों ने घर में घुसकर पचास हजार रूपये नकद सहित लाखों रूपया कीमत के आभूषण चुराये। भुजा सिंह की पत्नी सुषमा मकान के ऊपरी भाग की छत पर सो रही थी। जबकि उनका लड़का पुष्पकुमार गंगवार व पुत्रवधू नीचे कमरे में सो रहे थे। मौके का फायदा उठाते हुए चोरों ने उनके उस कमरे को चिन्हित किया जहां उनकी नकदी व आभूषण आदि की धरोहर बक्सों में रखी थी।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”11″]

कमरे का कुन्डा अलग कर दरवाजा खोल चोर अंदर घुस गये। जहां उन्होंने तीन बक्सों एवं दो संदूकों को खंगाला गृह स्वामी के पुत्र के अनुसार चोर उसकी माँ का एक सोने का हार,एक सीतारामी,चार चूड़ी,दो सोने की चैन,एक जोड़ी झुमकी,एक जोड़ी टोप्स,चार अंगूठी,एक मंगलसूत्र तथा चांदी की दो जोड़ी पायलें। जबकि उसकी पत्नी का एक हार सोने का व तीन चेन,चार चूड़ी,सात अंगूठी,एक मंगलसूत्र,दो जोड़ी झुमकी,एक जोड़ी कुन्डल एवं चांदी की एक जोड़ी पायल के अलावा उसकी दो बहिनों के आभूषण एक भोलेपुर तथा एक दिल्ली में रहती है भी चुरा ले गये।

इन बहिनों का माल उसी के पास घर पर इन्हीं बक्सों में रखा था। बहिनों के आभूषणों में तीन सोने की चेने,छ: अंगूठियां,दो मंगलसूत्र,आठ चूडिय़ां दो जोड़ी झुमकी,दो जोड़ी झाले तथा तीन जोड़ी पायलें चांदी की भी चुरा ले गये।

[bannergarden id=”8″]

प्रात:जब सुषमा जागकर छत से नीचे आयीं तो उन्होंने कमरे का दरवाजा खुला देखा तथा कुन्डा टूटा देखकर उन्होंने कमरे के अंदर झांककर देखा तो वह बदहवास सी हो गई। इस चोरी की घटना की स्थिति देखकर ऐसा मालूम हो रहा था कि चोरों को लाखों रूपये कीमत के आभूषणों के रखे होने के स्थान की सटीक जानकारी रही होगी। इसीलिए उन्होंने उसी कमरे को निशाना बनाया।

[adrotate banner="2"]