तानाशाही की वजह से मंत्री पुत्र सचिन यादव की कटी टिकेट- जोगेंद्र यादव

0
296

Jogendra Singh Yadavफर्रुखाबाद: रामेश्वर यादव के लिए चुनावी जमीन की आवो हवा परखने के लिए उनके छोटे भाई एटा के जिला पंचायत अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह यादव ने सपा नेताओ और करीबियो से मुलाकात की| जोगेंद्र ने पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत, मंत्री सतीश दीक्षित, पूर्व मंत्री छोटे सिंह यादव और राकेश दीक्षित के घर जाकर मुलाकात की| डाक बंगले में प्रेस से वार्ता करते हुए जोगेंद्र सिंह ने कहा कार्यकर्ताओ का सम्मान और उनके काम प्राथमिकता पर किये जायेंगे|
Jogendra Press
प्रदेश सरकार में मंत्री नरेन्द्र सिंह यादव के पुत्र सचिन यादव की टिकेट बदल कर रामेश्वर यादव को दिए जाने के बाद एक बार फिर सपा में गतिविधियाँ बढ़ गयी है| कई दिन के सन्नाटे के बाद आज डाक बंगले में दुबारा सपाइओ की रौनक दिखाई दी| शतरंज वही थी मगर इस बार मोहरे सब बदल गए थे| जोगेंद्र सिंह ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि सपा कार्यकर्ताओ के काम भी होंगे और सम्मान भी मिलेगा| उनके समय में वो सब नहीं चलेगा जो पहले चलता रहा है| रूठो को मनाया जायेगा| बाहरी प्रत्याशी की चर्चा पर जोगेंद्र ने कहा कि वे बाहरी नहीं है| फर्रुखाबाद से उनका राजनैतिक और व्यक्तिगत पुराना नाता है| नहिहाल से लेकर ससुराल तक यहाँ है|

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
जोगेंद्र ने कहा सचिन यादव बाहरी प्रत्याशी हो सकते है| वो नहीं है| वो जीतने के बाद जनता का एक एक कर्ज चुकायेंगे| सचिन की टिकेट उन्होंने ने नहीं कटवाई| उनकी टिकेट ख़ुफ़िया विभाग की रिपोर्ट और मीडिया में छपी खबरे बनी| तानाशाही से चुनाव नहीं जीता जाता| चुनाव जीतने के लिए सबको साथ लेकर चलना पड़ता है| मगर पूर्व प्रत्याशी के बारे में यही रिपोर्ट आ रही थी कि जिलाध्यक्ष और दो चार पदाधिकारी को छोड़ उनके साथ कोई नहीं था| सभी पूर्व जिलाध्यक्ष सहित कई वरिष्ठ नेता उनके साथ नहीं थे| ऐसे में चुनाव कैसे जीतता| जोगेंद्र सिंह ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि यहाँ की जनता मुलायम सिंह यादव के हाथो को मजबूत करेगी और सीट सपा की ही निकलेगी| प्रेस के दौरान उर्मिला राजपूत, महताब खान, चंद्रपाल सिंह यादव, मुख्त्यार टेनी, विश्वास गुप्ता, चन्नू यादव सहित टिकेट बदलने से उत्साहित सपाई शामिल रहे|

[adrotate banner="2"]