जोगेन्द्र यादव के दौरे का सपा जिला कार्यकारिणी ने किया बहिष्कार

0
154

फर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी से लोकसभा क्षेत्र के नव घोषित प्रत्याशी रामेश्वर सिंह यादव के छोटे भाई एवं जनपद एटा से जिला पंचायत अध्यक्ष जोगेन्द्र सिंह यादव ने सोमवार को स्थानीय सपा नेताओं के घर घर जाकर दौरा किया। जिसके बाद अध्यक्ष जोगेन्द्र सिंह यादव ने फतेहगढ़ स्थित पीडब्लूडी निरीक्षण भवन में बंद कमरे में सपा नेताओं से वार्ता की। लेकिन जिला कार्यकारिणी का कोई भी नेता jogendra singh yadavउनसे भेंट करने नहीं आया।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″]

जोगेन्द्र सिंह यादव ने इस दौरान कहा कि उन्हें अलीगंज विधानसभा क्षेत्र से पिछले चुनाव में 90 हजार वोट मिला था। उन्हें आशा है कि इस बार लोकसभा चुनाव में उन्हें अलीगंज विधानसभा क्षेत्र से सवा लाख वोट मिलेंगे। उन्होंने इस दौरान सभी सपा कार्यकर्ताओं के अलावा पूर्व विधायक, वर्तमान विधायकों से भी भेंट की। इसके अलावा वह सपा के ही दूसरे गुट के असंतुष्ट सपा नेताओं से भी मिले व उनसे बंद कमरे में वार्ता की। लेकिन इस दौरान जिला कार्यकारिणी का कोई भी पदाधिकारी उनसे भेंट करने नहीं पहुंचा, जो चर्चा का विषय बना रहा।

[bannergarden id=”11″]

इस सम्बंध में जिला पंचायत अध्यक्ष जोगेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि सपा जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह राठौर किसी निजी काम से बाहर गये हुए हैं, इसलिए उनसे मुलाकात नहीं हो पायी।

इस दौरान उनके साथ उर्मिला राजपूत, नदीम फारुखी, चुन्ने यादव, जग्गू, पुष्पेन्द्र, रंजीत चक, पूर्व जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल यादव, महताब खा, रजत क्रांतिकारी आदि मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]