ताजिया रखने के विवाद में चली गोली व पत्थर सिपाही सहित कई जख्मी

0
107

tajiyaफर्रुखाबाद:(कायमगंज) पुलिस अधिकारियो की चाक- चौवंध व्यवस्था के बाद भी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रायपुर के 2 गुटों में विवाद हो गया| विवाद में दोनों पक्षों में पहले पथराव फिर फायरिंग हुई / पथराव होने से आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए, परंतु पुलिस घटना से इंकार कर रही है|

[adrotate banner="3"]

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रायपुर के 2 गुटों में जबरदस्त विवाद हो गया| विवाद की बजह ताजिया रखना बतायी गयी है| जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर गाली- गलौज के बाद पथराव हुआ और जब इतने से भी दोनों गुटों मन नही भरा तो वर्चस्व कायम करने को लेकर फायरिंग भी की गयी| हमले में मोहल्ला नियासअली निवासी शाकिर, नईम, नफीस तथा दूसरे पक्ष के मोहल्ला पक्का तकिया निवासी जफर खां आदि घायल बताये गये। चर्चा है कि हमले के दौरान एक सिपाही भी घायल हो गया।

चौकी प्रभारी रवेन्द्र कुमार ने कहा कि वह घटना स्थल पर मौजूद थे/ शाम तकरीवन चार बजे पुलाव बांटा जा रहा था।पुलाव लेने की जल्द्वाजी में एक बच्चा गिर गया| जिससे कारण दो पक्षों में विवाद हो गया था| विवाद करने वालो मे से कुछ लोगो को हिरासत में लिया गया है| ताजिये सकुशल दफन करवा दिये गये। गोली व सिपाही के घायल होने की बात गलत है|

[adrotate banner="2"]