तांगे को बचाने के प्रयास में टैम्पो पलटा, छात्र की मौत

0
147

फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली के ग्राम चांदपुर के अंतर्गत श्याम कोल्ड स्टोरेज के निकट दोपहर लालगेट से राजेपुर की तरफ सवारियों से भरा टैम्पो तांगे को बचाने के प्रयास में अचानक पलट गया|

[adrotate banner="3"]

घटना में राजेपुर निवासी रमेश गुप्ता का १३ वर्षीय पुत्र अमन गुप्ता की दर्दनाक मौत हो गयी| जबकि एक अन्य २६ वर्षीय युवक धर्मेन्द्र भी घायल हो गया| जिसे प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से घर चला गया|

जबकि अमन के शव की शिनाख्त मौक़ा-ए-बारदात पर न होने के कारण फर्रुखाबाद कोतवाली के सिपाही रामशंकर ने शव को लोहिया अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया| अमन के शव की शिनाख्त उसके पिता रमेश ने लोहिया अस्पताल में आकर की| शव को देखकर उसकी माँ किरण देवी बुरी तरह बिलख रही थी|

पिता रमेश ने बताया की अमन राजेपुर के महात्मा गांधी इंटर कालेज में कक्षा ११ का छात्र था| वह फर्रुखाबाद घूमने आया हुआ था|

[adrotate banner="2"]