तहसील में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ दिए ज्ञापन पर डीएम से जबाब मागेगी आप पार्टी

0
110

FARRUKHABAD : आम आदमी पार्टी जिला इकाई की बैठक में संगठन के विस्तार पर चर्चा की गयी। जिसमें कहा गया कि सदस्यता अभियान में तेजी लाकर संगठन को जल्द से जल्द विस्तारित किया जायेगा।

[adrotate banner="3"]

aap - atul sharmaसेठगली के निकट स्थित ओपी सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता अतुल शर्मा ने की। इस दौरान बैठक में आये कार्यकर्ताओं को संगठन के सदस्यता अभियान में तेजी लाने की बात पर गंभीरता से विचार किया गया। इस दौरान निर्धन विकलांग सेवा संस्थान के संयोजक धीरेन्द्र सिंह फौजी अपने दो हजार विकलांग सदस्यों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। सामाजिक कार्यकर्ता सुनील गांधी ने सदस्यता ग्रहण की तथा संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। इस दौरान देवेश सिंह को फर्रुखाबाद इकाई के फेसबुक तथा ईमेल संचालित करने का प्रभार दिया गया।

[bannergarden id=”11″]

बैठक में ईगवर्नेंस में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर 24 अप्रैल को जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया गया था, को लेकर भी चर्चा की गयी। इस दौरान कहा गया कि ज्ञापन में अब तक क्या कार्यवाही हुई इस सम्बंध में 13 मई को पुनः ‘‘आप’’ के कार्यकर्ता जिलाधिकारी से मिलेंगे। इस दौरान राकेश अग्निहोत्री, दिलीप शर्मा, संजीव वर्मा, सहबाग हुसैन, पवन दुबे, सुनील शर्मा, मीडिया प्रभारी सुजीत अवस्थी मौजूद रहे। संचालन पवन दुबे एडवोकेट ने किया।
[bannergarden id=”8″]

[adrotate banner="2"]