तहसीलों से योगी सरकार के खिलाफ सपा करेगी प्रदर्शन

0
147

फर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी 27 जनवरी शुक्रवार को आलू की बर्बादी, धान की खरीद में लूट, खाद, बीज न मिलना, बिजली के दामों में बढ़ोतरी, गन्ना भुगतान का बकाया जैसी किसानों की समस्याओं को लेकर तहसील स्तर पर धरना प्रदर्शन करेगी।
किसानों की समस्याओं को लेकर सपा तहसील कायमगंज, अमृतपुर व फर्रुखाबाद सदर पर धरना प्रदर्शन करने जा रही है। पार्टी का कहना है कि सपा का कार्यकर्ता अन्नदाता की समस्याओं के समाधान के लिए हर लड़ाई लड़ने के लिए प्रतिबद्ध हैं। सपा महानगर अध्यक्ष विजय यादव ने बताया कि किसानों की आत्महत्या, ठंड से हो रही मौतों पर पीडित परिवारों की भाजपा सरकार कोई मदद नहीं कर रही है। भाजपा लोकतंत्र के सामने खतरा है। जो गरीब और किसान वर्ग है उसे उनके हक से वंचित करने की मंशा भाजपा की है। सदर तहसील पर ऐतिहासिक प्रदर्शन शुक्रवार को होगा|
वही अमृतपुर तहसील में धरना प्रदर्शन की तैयारी में जुटे सचिन यादव का कहना है कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता आलू किसानों के साथ धोखा, धान की खरीद में लूट, खाद बीज न मिलना, बिजली के दामों में बेतहाशा वृद्धि, गन्ना भुगतान का बकाया, ऋणमाफी में किसानों के साथ छल आदि किसानों की समस्याओं को लेकर तहसील स्तर पर धरना प्रदर्शन करेंगे।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]