तलाक़ मे तब्दीली कबूल नही

0
115

muslimफर्रुखाबाद: केंद्र सरकार के द्वारा इस्लाम में होने वाले तलाक के मसले पर सुप्रीम कोर्ट में दायर किये गये हलफनामे के विरोध में इस्लाम समाज के लोगो में आक्रोश व्याप्त हो गया है| जिस पर उन्होंने आन्दोलन तक करने की चेतावनी दे दी है|

[adrotate banner="3"]

टाउन हाल स्थित मस्जिद में सम्पन्न हुई मुस्लिम समाज की बैठक में मौलाना इजाज नूरी ने कहा कि उन्हें इस्लाम में किसी भी प्रकार की दखलन दाजी बर्दास्त ना करने का फरमान जारी कर दिया| उन्होंने कहा भारत के संविधान ने उन्हें जो अधिकार दिये है वह उनके समाज को मंजूर है| लेकिन इस्लाम में किसी भी प्रकार की तब्दीली बर्दास्त नही की जायेगी| चार शादियाँ करना इस्लाम में अधिकार है| तलाक के मामले पर भी इस्लाम ने जो किया वह उन्हें मंजूर है| इसके साथ यदि कोई इस्लाम में जबरन तब्दीली करने का प्रयास करेगा वह मंजूर नही होगा| पूरे देश में इसका सड़को पर उतर कर विरोध किये जाने की भी तैयारी चल रही है| उन्होंने साफ कहा कि वह सभी इस मसले पर मुस्लिम पर्सनल लाँ बोर्ड के साथ है|

बैठक में यह भी कहा गया कि तलाक के कानून में तब्दीली का विरोध करने की कमेटी भी बनायी जायेगी| जिसके माध्यम से हस्ताक्षर अभियान चलाया जायेगा| रफी अंसारी, मुख़्तार अहमद टेनी, असलम शेर खान, रिजवान अहमद व नफीस खां आदि मौजुद रहे|

[adrotate banner="2"]