तकरार के बीच जिला पंचायत के 39 प्रस्ताव पास

FARRUKHABAD NEWS Politics ZILA PANCHAYAT जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: जिला पंचायत के द्वारा 39 प्रस्तावों को तकरार के बाद आखिर हरी झंडी मिल गयी| बैठक में एक दूसरे के ऊपर नेताओ ने जमकर हमला बोला| वही प्रशासन की सख्ती के कारण कई नेता बैठक में नही जा सके| वही कई को बैठक में जाकर मुंह की खानी पड़ी|

फतेहगढ़ स्थित विकास भवन सभागार में जिला पंचायत अध्यक्ष ज्ञानदेवी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया| जिसमे एएमए उज्जवल अम्बेश सभी सदस्यों को कार्यवाही सुना रहे थे| तभी बीजेपी विधायक नागेन्द्र राठौर समर्थक एके राठौर ने आपत्ति कर दी| एके ने एएमए पर भ्रष्ट होने का आरोप लगाया| इसी बीच सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि यह सही है कि बीजेपी ठेकेदारों का पैसा नही दिया गया| यह देख एएमए भड़क गये | एएमए ने एके राठौर ने कहा की उन्हें बैठक में बोलने का कोई अधिकार नही है वह जिला पंचायत सदस्य नही है|

सीडीओ ने भी आपत्ति कर दी | एके ने सफाई देंते हुये कहा कि वह जिलाधिकारी के द्वारा जिला पंचायत सदस्य के प्रतिनिधि के तौर पर अधिकृत है| तो एएमए ने उनसे जिलाधिकारी के द्वारा दिया गया पत्र मांग दिया| लेंकिन एके पत्र नही दिखा पाये| जिसके बाद बीजेपी विधायको ने मामला शांत कर दिया इसी दौरान राजेपुर व्लाक प्रमुख सुबोध ने बोलना शुरू किया| तो सांसद ने उन्हें रोंक दिया और कहा कि अध्यक्ष को बात करनी चाहिए| जिस पर सुबोध ने कहा कि उन्हें बोलने के लिये जिला पंचायत अध्यक्ष ने अधिकृत किया है| वह अपने पास रखे एक्ट को दिखाने लगे| तो कायमगंज विधायक अमर सिंह खटिक भड़क गये उन्होंने कहा कि यह एक्ट नही समझना| फ़िलहाल पूरी बैठक में गहमा-गहमी बनी रही| बीजेपी विधायको ने कुछ प्रस्तावों पर आपत्ति की लेकिन उनकी नही चली| बाद में सभी 39 प्रस्ताव पास हो गये| वही बैठक को बीच में ही छोड़ भोजपुर विधायक नागेन्द्र राठौर चले गये|
सुरक्षा व्यवस्था के रहे कड़े इंतजाम
बैठक में भीतर जाने के लिये सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किये गये थे| सभागार के बाहर एसडीएम सदर अजीत सिंह को लगाया गया था| जो सभी के नाम चेक कर उन्हें अंदर जाने दे रहे थे| सपा नेता कल्लू यादव अंदर प्रवेश नही कर सके| वही अनधिकृत रूप से सुबोध समर्थक भोला यादव व बीजेपी विधायक समर्थक एके प्रवेश करने में सफल रहे|
वजट अधिक होने से जिला पंचायत के काम्प्लेक्स का प्रस्ताव लटका
बीते महीनों में हुई बैठक में जिला पंचायत परिसर में काम्प्लेक्स बनाये जाने का प्रस्ताव दिया गया था| जिसके लिये वजट तैयार किया गया| वजट लगभग 18 अरब 19 करोड़ बनने से प्रोजेक्ट को फ़िलहाल रोंक दिया गया था| इसके लिये आगे विचार किया जायेगा|
शंमशान पर अबैध बसूली होगी बंद
श्मशान पर शव जलाने के दौरान मनमाने रुपये बसूले जाते है इस पर आपत्ति की गयी| जिसमे कहा गया की बसूली की डॉ 11 रूपये से लेकर 50 रूपये तक की जाये| जिसका बोर्ड लगाया जाये| ताकि कोई किसी से अबैध बसूली ना कर सके| जो करे उसके खिलाफ कार्यवाही की जाये|
सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी,सुशील शाक्य, अमर सिंह खटिक, एमएलसी बसींम यादव, सपा महा नगर अध्यक्ष विजय यादव, प्रदीप यादव, व्लाक प्रमुख राशिद जमाल, बब्बन दुबे, लक्ष्मी रीटा, प्रतिवन सिंह, ,मनोज मिश्रा आदि रहे|