ड्राइवर के कैसिट बदलते ही टैक्सी पलटी, एक दर्जन सवारियां घायल

0
127

कमालगंज (फर्रुखाबाद): थाना कमालगंज क्षेत्र के रजीपुर के पास तेज रफ्तार टैक्सी में ड्राइवर द्वारा स्टेरिंग छोड़कर डेग की कैसिट बदलने के दौरान टैक्सी अचानक अनियंत्रित होकर पलट गयी। जिससे टैक्सी में सवार लगभग एक दर्जन सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गयी।

[adrotate banner="3"]

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरसहायगंज से कमालगंज चलने वाली डग्गामार टैक्सी संख्या यूपी 76टी 0679 पर सवारियां भरकर 19 वर्षीय चालक प्रांशु पुत्र सुरेश गुप्ता निवासी लमागंज, गुरसहायगंज आ रहा था। टैक्सी की रफ्तार कुछ ज्यादा ही तेज थी। तभी अचानक रजीपुर के पास टैक्सी में बज रही कैसिट बदलने के लिए ड्राइवर प्रांशु ने जैसे ही स्टेरिंग से हाथ हटाकर कैसिट बदलने की तरफ अपना दिमाग लगाया उसी दौरान टैक्सी अनियंत्रित होकर पलट गयी। टैक्सी के तीनो टायर आसमान की तरफ हो गये।

टैक्सी पलटने से गुरसहायगंज के ग्राम गोवा सतौरा निवासी 21 वर्षीय देवेन्द्र के अलावा जहानगंज के ग्राम चौकी महमदपुर निवासी 30 वर्षीय संसारा पत्नी विश्वनाथ, अन्य सवारियां सत्यवती, कुसमा, शिवा, बन्नो, बबली आदि लगभग एक दर्जन सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गयीं। सभी को प्राथमिक स्वास्थ्यकेन्द्र कमालगंज ले जाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर कुछ सवारियों को लोहिया अस्पताल के लिए रिफर कर दिया गया। वहीं कुछ सवारियों ने प्राइवेट डाक्टरों से उपचार कराया।

[adrotate banner="2"]