फर्रुखाबाद :(जेएनआई ब्यूरो) जनपद की प्रमुख समाज सेवी व बीजेपी की वरिष्ठ नेत्री डॉ. रजनी सरीन की हालत अचानक बिगड़ गयी, जिसकी जानकारी होने पर योगी सरकार के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना व पर्यावरण राज्य मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना नें घर आकर हालचाल लिये | दरअसल मिली जानकारी के अनुसार डॉ. रजनी सरीन को ब्रेन ट्यूमर की समस्या थीं, जिसका आपरेशन भी किया गया | उसी समस्या को लेकर डॉ. सरीन की हालत बिगड़ गयी | जानकारी होने पर मंत्री सुरेश खन्ना व मंत्री डॉ. अरुण सक्सेना उनके लोहाई रोड़ स्थित आवास पर पंहुचे उनके हालचाल लिये| सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी भी रहे | पूर्व ब्लॉक प्रमुख के आवास पर पहुंचे मंत्री सुरेश खन्ना
पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजेपुर भास्कर दत्त द्विवेदी के आवास पर मंत्री सुरेश खन्ना पंहुचे और परिजनों से भेट की | मंत्री सुरेश खन्ना नें श्री द्विवेदी के पुत्र सूर्यांश दत्त द्विवेदी को विवाह की शुभकामनायें दी और पूर्व ब्लॉक प्रमुख से जनपद की राजनीति को लेकर भी मंत्रणा की |
डॉ. रजनी सरीन की हालत बिगड़ी, योगी सरकार के दो मंत्रियों नें घर जाकर लिये हालचाल



