डॉ० केएम द्विवेदी को अस्पताल में घुसकर धमकाया

0
169

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) निजी अस्पताल संचालक डॉ० केएम द्विवेदी को उनके अस्पताल में घुसकर धमकी दी गयी| उन्होंने पुलिस को मामले में तहरीर दी| पुलिस जाँच कर रही है|
शहर कोतवाली के आवास विकास निवासी डॉ० केएम द्विवेदी एक निजी अस्पताल के संचालन हैं| उन्होंने कोतवाली पुलिस को बीती रात तहरीर दी जिसमे आरोप लगाया कि फेसबुक पर टिप्पणी की थी जिससे नाराज होकर अबैध अस्पताल संचालक गुड्डू तिवारी  अपने पुत्र और दो कर्मचारियों सहित उनके अस्पताल के कार्यालय में दाखिल हो गया| उन्होंने कोरोना का प्रोटोकॉल तोड़कर कहा कि अस्पताल के बाहर निकलोगे तो देख लेंगे| बुला लो डीएम-एसपी को मेरा कोई कुछ भी नही बिगाड़ सकता|
प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश पाण्डेय नें बताया कि तहरीर मिली है| जाँच की जा रही है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]