एंबुलेंस कर्मचारियों का धरना-प्रदर्शन दूसरे द‍िन भी जारी

0
173

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जीवनदायिनी एंबुलेंस सेवा 108-102 के कर्मचारियों का आंदोलन दूसरे दिन भी जारी है। लोहिया अस्पताल परिसर में  सुबह से ही एंबुलेंस पायलट और इमरजेंसी मेडिकल तकनीशियन नारेबाजी करते रहे। आज भी जिले में सिर्फ तीन एंबुलेंस ही सक्रिय हैं।
जिले में 108 की 22 एंबुलेंस और 102 की 21 एंबुलेंस और तीन एएलएस एंबुलेंस हैं। इन एंबुलेंस पर करीब 220 कर्मचारी तैनात हैं। प्रदेशभर के संगठन पदाधिकारी लखनऊ मुख्यालय पर प्रदर्शन कर रहे थे। सोमवार को कर्मचारियों को समायोजित करने का मौखिक आदेश तो मिल गया। लेकिन, कर्मचारी लिखित आदेश की डिमांड पर अड़े हैं। बताया गया कि पूरे प्रदेश में एक हजार कर्मचारियों को समायोजित करने का भरोसा दिलाया गया है।
जिलाध्यक्ष कश्मीर सिंह नें बताया कि पूरे प्रदेश में एक हजार कर्मचारियों को समायोजित करने का भरोसा लिखित में मिलने और 102 व 108 एम्बुलेसों के कर्मियों का वेतन वृद्धि जब तक नही होती आन्दोलन जारी रहेगा| किशन कुमार यादव, अभिनंद मिश्रा, रुबीना,जुली, सुनील यादव, देवेन्द्र सिंह यादव,अजित यादव, मनीश कुमार आदि रहे|

[adrotate banner="3"]

 

 

[adrotate banner="2"]