फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)जनपद में संचारी रोगों की रोकथाम एवं जनजागरूकता के उद्देश्य से विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर से एक जागरूकता रैली भी रवाना की गई।
रैली में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, आशा बहुएं, छात्र-छात्राएं एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित लोगों को संचारी रोगों की रोकथाम के लिए शपथ दिलाई।
सभी प्रतिभागियों ने संकल्प लिया कि वे अपने घर और आसपास स्वच्छता बनाए रखेंगे, जलभराव नहीं होने देंगे, मच्छरों के पनपने के
स्थानों को खत्म करेंगे तथा आमजन को भी इसके प्रति जागरूक करेंगे।
जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने कहा कि डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसे संचारी रोगों की रोकथाम में जनसहभागिता बेहद जरूरी है। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि अभियान के तहत साफ-सफाई, फॉगिंग, एंटी-लार्वा छिड़काव और जनजागरूकता कार्यक्रम नियमित रूप से चलाए जाएं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी अवनिन्द्र कुमार ने बताया कि यह अभियान निर्धारित अवधि तक जनपद में संचालित किया जाएगा, जिसके तहत घर-घर सर्वे, दवा वितरण और स्वास्थ्य परीक्षण जैसी गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी।
डेंगू-मलेरिया से बचाव को जागरूकता रैली, अभियान की शुरुआत
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



