डीसीएम चालक ने ही लिखी थी तरबूज व्यापारियों से लूट की स्क्रिप्ट

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(राजेपुर) बीते शनिवार की देर रात डीसीएम सबार तरबूज व्यापारियों से दो लाख की लूट किये जाने के मामले में पुलिस ने डीसीएम चालक सहित तीन को गिरफ्तार किया है| पुलिस में आरोपियों से लूटी गयी नकदी भी बरामद कर ली है| जिसका जल्द पुलिस खुलासा करेगी|
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम कटरी धर्मपुर निवासी तरबूज व्यापारी जाहिर पुत्र समीर खां,अकरम पुत्र हनीफ आदि धन्सुआ निवासी डीसीएम चालक पन्ना लाल पुत्र रसिक लाल आदि के साथ लखनऊ से तरबूज बेचकर लौट रहे थे|जब वह थाना राजेपुर के ग्राम जैनापुर के निकट पंहुचे तो मारुती 800 सबार बदमाशों ने तरबूज व्यापारियों से दो लाख की नकदी लूट ली थी| जिसके बाद पुलिस ने शक के आधार पर डीसीएम चालक पन्नालाल को मौके से ही हिरासत में लिया था|
चालक की निशान देही पर पुलिस ने कोतवाली फतेहगढ़ के ग्राम धन्सुआ निवासी विशाल उर्फ़ मटरू पुत्र राम आसरे व ओमेन्द्र पुत्र महेश चद्र को भी गिरफ्तार किया| उनके पास से पुलिस को लूटे गये 66700 रूपये भी बरामद किये| वही आरोपियों के पास से ही लूटे गये मोबाइल भी बरामद हुए| पुलिस को चकमा देकर फतेहगढ़ के ग्राम कुटरा निवासी सनी पुत्र रामनिवास व अंकित वर्मा पुत्र बन्ना लाल निवासी भट्टा टावर महरूपुर फरार हो गये|
पुलिस को पता चला की डीसीएम चालक पन्ना लाल ने ही कई बार फोन करके अपने साथियों को डीसीएम की लोकेशन दी|जिसके बाद उसके साथियों ने घटना को अंजाम दिया| पता चला की पुलिस ने धन्सुआ से ही के महिला  को भी उठाया है| पुलिस ने फ़िलहाल आरोपी विशाल व ओमेन्द्र की  गिरफ्तारी चाचूपुर के निकट से गिरफ्तार दिखाया व चालक की पांचाल घाट से गिरफ्तार किया| पुलिस जल्द खुलासा कर सकती है|