डीसीएम को ओवर टेक करने में ट्रक ने बाइक सबार को कुचला

0
138

acsident anshul gngvarफर्रुखाबाद:(शमसाबाद) थाना क्षेत्र के ग्राम उलियापुर के निकट डीसीएम को ओवर टेक करने के चक्कर में बाइक सबार 25 वर्षीय अंशुल गंगवार पुत्र सुधीर गंगवार निवासी ममापुर कायमगंज की मौत हो गयी| पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया|

[adrotate banner="3"]

मृतक अंशुल अलियापुर निवासी फूंफा महेश गंगवार के घर गया था| वहां से बह अपने पैतृक अमलैया आशानन्द जा रहा था रास्ते में उलियापुर गाँव के नजदीक पंहुचा तो उसने सामने जा रही डीसीएम को ओवर टेक करना चाहा| तभी फर्रुखाबाद की तरफ से जा रहा ट्रक अचानक सामने आ गया| जिसने अंशुल को कुचल दिया और फरार हो गया| उधर अंशुल ने दम तोड़ दिया| घटना की सूचना मिलने पर मृतक के परिजन मौके पर आ गये| उनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया| पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है| शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है|

[adrotate banner="2"]