डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार की मौत

0
115

फर्रुखाबाद:(जहानगंज) थाना क्षेत्र के गांव छिछौनापुर निवासी 38 वर्षीय महेन्द्र सिंह वर्मा पुत्र हरसुख लाल बाइक से सबार होकर लौट रहे थे| तभी उन्हें डीसीएम ने टक्कर मार दी| जिससे महेन्द्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया| जबकि बाइक चालक साढू को गम्भीर हालत में लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया|

[adrotate banner="3"]

महेंद्र सिंह के साथ सोमवार को नगला चाहर निवासी साढ़ू 32 वर्षीय साढू अवधेशके साथ बाइक से हरदोई रूपापुर के गांव बेहटी चेक में तेरहवीं कार्यक्रम में गया था| मंगलवार सुबह लगभग तीन बजे वह उनके घर से चले और लगभग चार बजे जनपद शहजंहापुर के हुल्लापुर व हरदोई के रूपापुर के बीच सामने से आ रही डीसीएम ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे महेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई और अवधेश गंभीर रूप से घायल हो गया।

यूपी 100 पुलिस ने घायल अवधेश को एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल भेजा |घटना की सूचना मिलने पर पत्नी पुष्पा देवी, पुत्र जितेन्द्र आदि मौके पर पंहुचे| उनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया|

[adrotate banner="2"]