डीसीएम की टक्कर से बाइक सबार साले की मौत, जीजा गंभीर

0
128

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) श्रद्धा की दावत खानें के लिए आये जीजा-साले को बाइक सबार नें जोरदार टक्कर मार दी| जिसमें साले की दर्दनाक मौत हो गयी| जबकि बहनोई घायल हो गया|
थाना क्षेत्र के ग्राम बथुआ निवासी 52 वर्षीय रामप्रकाश पुत्र श्रीराम के घर उसके बहनोई नरेंद्र सिंह पुत्र राम सिंह निवासी सुनहरा थाना गुरसहायगंज कन्नौज श्राद्ध की दावत खाने आये थे| दावत खानें के बाद जीजा-साले बाइक से क्षेत्र के गूजरपुर पमारन बाजार आये थे| जहाँ से वह वापस लौट रहे थे| तभी परमापुर के निकट तेज रफ्तार डीसीएम ने दोनों को टक्कर मार दी| जिससे रामप्रकाश की मौके पर ही मौत हो गयी| जबकि उसके बहनोई नरेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये| घायल नरेंद्र सिंह को सीएचसी से लोहिया अस्पताल रिफर कर दिया गया| जबकि मृतक रामप्रकाश के शव को पुलिस नें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया| माँ भगवती का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| मृतक सात भाईयों में सबसे बड़े थे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]