डीजे की धुन पर रिमझिम बारिश में जमकर थिरके श्रद्धालु

0
120

फर्रुखाबाद: जनपद में जगह-जगह रिमझिम बारिश के बीच गणपति की प्रतिमा का विसर्जन किया गया| सड़कों पर महिलाएं और युवाओ ने जमकर डांस किया| जोरदार जयकारों के साथ श्रद्धालु भू-विसर्जन कर झूमते हुए वापस लौटे|
नगर के ठंडी सड़क, बजरिया,शमशेर खानी,खतराना, कांच वाला मन्दिर, नाला सिम्त सुमाल, श्याम नगर, पल्ला गल्ला मंडी, रेट गंज,तलैया फजल इमाम, बूरा वाली गली, देवरामपुर, लाल दरवाजा, गणेश प्रसाद आदि लगभग दो दर्जन जगहों से गणपति की प्रतिमा का विसर्जन धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गयी| अबीर-गुलाल लगाकर लोगों ने एक दूसरे के साथ डीजे पर नृत्य किया|
नगर की सड़के अबीर-गुलाल से पट गयी| बारिस ने भी श्रद्धालुओं को विसर्जन यात्रा का रिमझिम आनन्द दिया| पांचाल घाट पर जेसीबी आदि ने गड्डा खोदकर मुर्तियों को दफन किया गया| सुरक्षा व्यवस्था का भी पर्याप्त इंतजाम किया गया था| पांचाल घाट गंगापुल पर जगह-जगह पुलिस फ़ोर्स लगाया गया था| यातायात के पुलिस कर्मी भी मुतैद रहे|
राजेपुर: गणेश प्रतिमा की स्थापना 13 सितम्बर को हुई थी| जिसका धूमधाम से विसर्जन किया गया| कस्बा में डीजे की धुन पर शोभया त्रा को बदायूं रोड से पांचाल घाट विसर्जन किया गय%

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]