अम्बेडकर प्रतिमा का हाथ तोड़ अशांति फ़ैलाने का प्रयास

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(कायमगंज) बीती रात किसी शरारती तत्व के माध्यम से अम्बेडकर की प्रतिमा का हाथ तोड़ दिया गया| हाथ टूट जाने की खबर पर दलित समुदाय में आक्रोश फ़ैल गया| घटना की सूचना पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर आ गये| घटना के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी| पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया|
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गऊटोला निवासी महेश गौतम ने प्रतिमा बीते 2001 में अपने घर के सामने लगायी थी| बीती रात किसी ने प्रतिमा का सीधा हाथ कंधे से तोड़ दिया| सुबह जब तड़के महेश सो कर उठे तो देखा की प्रतिमा का हाथ टूटा हुआ है| उन्होने जानकारी पार्टी के नेताओं व पुलिस को दी| सूचना पर एसडीएम कायमगंज अनिल कुमार, सीओ अखिलेश राय, कोतवाल राधेश्याम यादव के साथ ही बसपा नेता रामनरेश गौतम, बसपा जिलाध्यक्ष विजय भास्कर आदि मौके पर आ गये| डॉ० बीआर अम्बेडकर सामाजिक युवा संगठन के प्रदेश महामंत्री सचिन ने शिकायती पत्र एसडीएम को सौपा| जिसमे कार्यवाही के साथ ही नई प्रतिमा लगाये जाने की मांग की गयी है| मांग के बाद नई मूर्ति लाकर लगायी जा रही है|
एक वर्ष पूर्व भी टूट चुकी प्रतिमा
लगभग एक वर्ष पूर्व बीते 12 अक्तूबर 2018 को प्रतिमा तोड़ी गयी है| जिसके बाद उसमे मुकदमा भी दर्ज कराया गया था| लेकिन कोई कार्यवाही नही की गयी|
एसडीएम अनिल कुमार ने जेएनआई को बताया कि नई मूर्ति लगायी जा रही है| वही अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज करा दिया गया है| पुलिस को जाँच कर जल्द कार्यवाही के लिये कहा गया है|