डीएम ने किया लैपटापों का निरीक्षण

0
109

FARRUKHABAD : 13 सितम्बर को होने वाले लैपटाप वितरण कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी ने तहसील सदर पहुंचकर लैपटापों का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश जारी किये।

[adrotate banner="3"]

जिलाधिकारी पवन कुमार शुक्रवार दोपहर सदर तहसील में पहुंचे और उन्होंने तहसील सभागार में रखे लैपटापों के विषय में तहसीलदार सदर राजेन्द्र चौधरी से आवश्यक जानकारी ली। उन्होंने तहसीलदार को लैपटापों की सुरक्षा के विषय में भी बातचीत की। श्री कुमार ने तहसील में बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिये और बिजली न होने पर जनरेटर से बिजली चालू करने की बात कही।

[bannergarden id=”8″]

विदित है कि 13 सितम्बर को प्रभारी मंत्री द्वारा 10147 स्ववित्तपोषी महाविद्यालयों के छात्रों को लैपटाप वितरण किये जाने हैं। जिसके लिए छात्रों को पहचान पत्र इत्यादि पूर्व में ही मुहैया कराये जा चुके हैं। इस दौरान एसडीएम सदर राकेश पटेल, नगर मजिस्ट्रेट प्रभुनाथ भी मौजूद रहे।

[bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]