डीएम ने एसपी को दिये 15 दिन में सट्टा बंद कराने के आदेश

0
97

sapaफर्रुखाबाद: बीते दिन सटोरिये द्वारा समाजवादी पार्टी के महानगर सचवि उस्मान सिद्दीकी की पिटायी कर देने के बाद सपा महानगर अध्यक्ष महताब खां ने जिलाधिकारी से सट्टा बंद करने की मांग की है। जिलाधिकारी ने 15 दिन के अंदर सट्टा बंद करने के पुलिस अधीक्षक नीलाब्जा चौधरी को निर्देश दिये हैं।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″]

सपा महानगर अध्यक्ष महताब खां ने जिलाधिकारी मुथुकुमार स्वामी को दिये गये मांगपत्र में कहा है कि 3 फरवरी को सपा महानगर सचिव उस्मान सिद्दीकी निवासी मोहल्ला दिलावरजंग के साथ सटोरिया नन्हूं पुत्र चुन्ना निवासी मोहल्ला चिलपुरा द्वारा अभद्रता करते हुए लाठी डन्डों से मारपीट की। सटोरिये ने यह भी धमकी दी कि वह उनके दरबाजे पर ही सट्टा लगायेगा। पुलिस को सूचना देने पर मौके से सटोरिये के मुनीम पवन को गिरफ्तार किया गया। जिसने शहर में कई अन्य सटोरियों के भी नाम उजागर किये हैं। महताब खां ने डीएम से सटोरियों के विरुद्व अभियान चलाकर सट्टा बंद कराने की मांग की।

जिस पर जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक नीलाब्जा चौधरी को 15 दिन के अंदर शहर में सट्टा बंद करने के निर्देश दिये।

[adrotate banner="2"]