डीएम नें मेला रामनगरिया का किया निरीक्षण

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) नवागंतुक जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी नें मेला रामगरिया का औचक निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं को दुरस्त करनें के निर्देश दिये|
जिलाधिकारी ने मिनी कुंभ मेला श्रीराम नगरिया के घाटों और मेला क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया| जिसमे उन्होंने सूचना विभाग की तरफ से लोक कल्याणकारी योजनाओं को लेकर लगाई गई चित्र प्रदर्शनी का निरीक्षण किया| डीएम नें चित्र प्रदर्शनी में आवास योजना, कन्या सुमंगला योजना, उज्ज्वला योजना, किसान सम्मन निधि, सूर्य किरण योजना का बारीकी से अवलोकन किया| मेला क्षेत्र में बेहतर व्यवस्थायें लागू करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये| डीएम के निर्देश पर पीडब्लूडी के एक्सियन मुरलीधर व अभियंता अशोक कुमार यादव ने पैंटून पुल का निरीक्षण किया| अपर जिलाधिकारी सुभाष चन्द्र प्रजापति आदि रहे|