फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिलाधिकारी डा.वीके सिंह द्वारा कायमगंज तहसील के बाढ़ प्रभावित समेचीपुर चितार व बेहटा बल्लू गाँवो का दौरा कर बाढ़ प्रभावित गांवो के लोगो का हाल जाना और राहत सामग्री का वितरण किया |
जिलाधिकारी द्वारा ग्रामीणों से मेडिकल टीमे आनें की जानकारी ली गयी| पशुओं के टीकाकरण के बारे मे जानकारी की गई, जिन पशुपालको पर पशुओं को खिलाने के लिये भूसा नही है, उनकी सूची बनाकर भूसा उपलब्ध कराने के निर्देश सीवीओ को दिये गये| किसी भी तरह की परेशानी होने पर तुरंत उपजिलाधिकारी से संपर्क करने के लिये कहा गया। जिलाधिकारी द्वारा इस अवसर पर बाढ़ पीड़तों को राहत सामिग्री का वितरण किया गया| ज्वाइंट मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी अवनिद्र कुमार, उपजिलाधिकारी कायमगंज रविन्द्र कुमार आदि रहे।
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


