डीएम के सख्त निर्देश के बाद भी नही बदला लोहिया अस्पताल का ड्यूटी बोर्ड

0
103

lohiyaasptalफर्रुखाबाद: जिलाधिकारी नरेन्द्र कुमार ने चार्ज लेने के तुरंत बाद ही लोहिया अस्पताल का निरीक्षण किया था और आपात कालीन बार्ड में लगे डियूटी बोर्ड की हालत खस्ता देख कर नाराजगी जाहिर की थी और उसे तत्काल बदलने के निर्देश दिये थे| लेकिन अभी तक अस्पताल का डियूटी बोर्ड नही बदला गया है|
ड़ीएम ने 26 मई को चार्ज ग्रहण किया था| और सबसे पहले निरीक्षण के लिए पंहुचे थे| जिलाधिकारी ने सबसे ज्यादा नाराजगी गंदगी पर दिखायी थी और कहा था कि तीन दिन के अन्दर व्यवस्था दुरुस्त हो जानी चाहिए| निरीक्षण के दौरान ही जिलाधिकारी नरेन्द्र कुमार की नजर आपात काल बार्ड के बाहर लगे ड्यूटी बोर्ड पर पड़ी जिस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की थी और 24 घंटे के भीतर इलेक्ट्रानिक बोर्ड लगाने के निर्देश दिये थे|
लेकिन जिलाधिकारी के निर्देश के लगभग एक महीने बाद अभी भी वही पुराना बोर्ड लटक रहा है|
[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]