डीएम के दौरे के बाद भी गेहूं खरीद केन्द्रों पर पसरा सन्नाटा

0
109

FARRUKHABAD : जनपद में सरकारी गेहूं खरीद केन्द्रों पर लगातार जिलाधिकारी का दौरा होने के बावजूद गेहूं की खरीद में वृद्वि नहीं हो पायी है। अधिकांश केन्द्रों पर अभी खरीद शुरू ही की जा सकी है। जिससे जिलाधिकारी ने केन्द्र प्रभारियों को प्रचार प्रसार करने की हिदायत दी है।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″]

जिलाधिकारी पवन कुमार ने शनिवार को राजेपुर विकासखण्ड के ग्राम अहलामई में उत्तर प्रदेश कर्मचारी कल्याण निगम के गेहूं क्रय केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। क्रय केन्द्र के प्रभारी साजिद अली खान से अब तक की खरीद के सम्बंध में जानकारी प्राप्त की। इस केन्द्र पर कुल 236 कुन्तल गेहूं की खरीद की जा चुकी है। जिलाधिकारी ने कहा कि गेहूं के बोरों की सिलाई ढिटचिंग मशीन से की जाये। गेहूं की कम खरीद हो पाने पर श्री कुमार ने प्रभारी को निर्देश दिये कि आस पास के क्षेत्रों में जायें और गेहूं क्रय केन्द्र पर बेचने लाने हेतु किसानों को समझाायें। क्रय केन्द्र पर इलेक्ट्रानिक कांटा, छनना इत्यादि की व्यवस्था मिली। अब तक केन्द्र पर 6000 खाली बोरे केन्द्र पर उपलब्ध कराये जा चुके हैं।

[bannergarden id=”11″]
जिलाधिकारी ने क्रय सम्बंधी अभिलेखों का निरीक्षण किया। निरीक्षण पंजिका पर आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए केन्द्र प्रभारी को ज्यादा से ज्यादा गेहूं क्रय किये जाने की हिदायत दी।

[adrotate banner="2"]