डीएम कार्यालय के बाहर दिन में बल्ब जलता देख सर्वोदय मण्डल ने की नारेबाजी

0
96

फर्रुखाबाद: फतेहगढ़ स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में बने जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर दिन में बल्ब जलते देख वहीं पास में ही अनशन पर बैठे सर्वोदय मण्डल के कार्यकर्ताओं ने जमकर बबाल किया।

[adrotate banner="3"]

जिलाधिकारी मुथुकुमार स्वामी के कार्यालय के बाहर दिन में बल्ब जलने की सूचना किसी ने अनशनकारी लक्ष्मण सिंह व उनके साथियों को दे दी। जिस पर सर्वोदय मण्डल व अन्य संगठनों के कार्यकर्ता जलते बल्व को देखने पहुंच गये। जहां सभी ने विरोध स्वरूप नारेबाजी शुरू कर दी। आनन फानन में बल्ब को बंद करवाया गया।

वहीं सर्वोदय मण्डल के जिला मंत्री लक्ष्मण ंिसंह का कहना है कि जब प्रशासन अपने ही कार्यालयों के सामने गैर जरूरती बिजली खपत को नहीं रोक सकता तो शहर में दिन में जलने वाली स्ट्रीट लाइटों को कौन देखने वाला है।

इस अवसर पर लक्ष्मण सिंह एडवोकेट, दिवाकरनंद दुबे, अतुल शर्मा, बजरंग बहादुर सिंह, देवकीनंदन गंगवार, वैद्य वीरेन्द्र कुमार आर्य आदि मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]