डीएम और एसपी के साथ खेली पुलिस ने होली

0
219

फर्रुखाबाद: पुलिस वालों ने भी होली पर जमकर मस्ती की। पुलिस लाइन में होली का हुड़दंग संगीत के आनन्द के साथ हुआ। इसमें अधिकारी से लेकर सिपाही तक शामिल रहे। होली के गीतों की रंगीन बौछार के बीच पुलिस अधिकारी और जवान शाम तक मस्ती में थिरकते रहे। डीएमप्रकाश बिंदु व एसपी सुभाष सिंह बघेल ने भी पुलिस लाइन में हुये कार्यक्रम में शामिल हुये| थानों में भी होली पर जमकर हुड़दंग चला।

[adrotate banner="3"]

पुलिस की होली भी मंगलवार को खेली गई। एसपी ने पहले ही होली खेलने का समय तय कर दिया था। दोपहर 12 बजे के बाद पुलिस की होली शुरू हो गई। मुख्य आयोजन पुलिस लाइन में हुआ, जहां पर एसपी-डीएम،एएसपी अशोक कुमार की मौजूदगी में जमकर हुड़दंग हुआ। अधिकारीयों ने एक दूसरे के माथे पर तिलक कर होली की बधाई दी| संगीत का कार्यक्रम भी पुलिस कर्मियों ने पेश किया| शहर कोतवाली में कोतवाल डीके सिंह के साथ पुलिस कर्मियों ने होली खेली| कोतवाली में पुलिस कर्मी होली के सुरूर में जमकर थिरके| राजेपुर में ट्रक में भरी गाये बरामद होने के कारण पुलिस कर्मी होली नही खेल सके|

[adrotate banner="2"]