डिवाईडर से टकरा कर वृद्धा सहित नशेड़ी घायल

0
122

फर्रुखाबाद: शराब के नशे में नानी को छोड़ने जा रहा युवक डिवाईडर से टकराकर नानी सहित गंभीर रूप से घायल हो गए|

[adrotate banner="3"]

थाना कमालगंज के मोहल्ला शास्त्री नगर निवासी रामसिंह का १८ वर्षीय पुत्र रामसिंह जलालाबाद के ग्राम देहरिया निवासी स्वर्गीय खेतराज की ७० वर्षीय पत्नी नानी ब्रिजरानी को बाइक से छोड़ने जा रहा था|

जमापुर मोड़ के पास शराब के नशे में होने के कारण डिवाईडर से टकरा गया| जिस कारण युवक व ब्रिजरानी बुरी तरह घायल हो गईं| जिन्हें थाना राजेपुर के सिपाही कमल ने आज शाम लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया|

[adrotate banner="2"]