डिप्टी सीएम का कार्यक्रम हुआ निरस्त

0
112

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिले में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का कार्यक्रम निर्धारित था। जिला प्रशासन कई दिनों से कार्यक्रम की तैयारी कर रहा था। लेकिन शुक्रवार को सुबह जानकारी हुई की डिप्टी सीएम का कार्यक्रम निरस्त हो हो गया है। जिससे कार्यकर्ताओ में मायूस हुए है। दरअलस डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के जिले में कई कार्यक्रम थे। उन्हें जिला मुख्यालय से लेकर पार्टी कार्यालय व ग्रामीण क्षेत्रो में किये गये विकास कार्यों को भी परखना था। शुक्रवार सुबह जिला मुख्यालय पर उनके कार्याक्रम के निरस्त होने की सूचना मिलने पर प्रशासन ने राहत की सांस ली। उनकी जगह पर मंत्री अरुण सक्सेना के आने का कार्य्रकम तय हुआ है। भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने बताया कि डिप्टी सीएम का कार्यक्रम निरस्त हुआ है। उनकी जगह पर मंत्री अरुण कुमार का कार्यक्रम तय हुआ है। उनका कार्यक्रम भी आ गया है।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]