डिजिटल मंच से सांस्कृतिक विरासत का प्रचार, मंत्री नें किया सम्मानित

0
361

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) लखनऊ में आयोजित राष्ट्रीय पर्यटन दिवस के अवसर पर फर्रुखाबाद के युवा सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शिवम् मिश्रा को शहर की सांस्कृतिक धरोहर और पर्यटन स्थलों के प्रचार-प्रसार में उल्लेखनीय योगदान के लिए उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री श्री जयवीर सिंह द्वारा सम्मानित किया गया।
शिवम् मिश्रा इंस्टाग्राम पर “फर्रुखाबाद मेरी जान” नामक चैनल का संचालन करते हैं, जिसके माध्यम से वे फर्रुखाबाद की ऐतिहासिक विरासत, सांस्कृतिक परंपराओं एवं पर्यटन स्थलों को निरंतर प्रचारित कर रहे हैं। बीते कई वर्षों से उन्होंने मेला श्रीरामनगरिया सहित फर्रुखाबाद के विभिन्न प्रमुख स्थलों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत कर जिले के पर्यटन को नई पहचान दिलाई है।
पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने शिवम् मिश्रा के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे युवा सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर प्रदेश के पर्यटन को जन-जन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उनके कार्यों से न केवल फर्रुखाबाद बल्कि उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक छवि को भी मजबूती मिली है।
सम्मान प्राप्त होने पर शिवम् मिश्रा ने इसे फर्रुखाबाद की जनता का सम्मान बताते हुए कहा कि वे आगे भी अपने शहर की धरोहर और पर्यटन को पूरे समर्पण के साथ प्रमोट करते रहेंगे।

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]