ट्रैक्टर चालकों को किया गया जागरूक, चार ट्रक सीज

0
401

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) श्रीरामनगरिया मेला क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रालियों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत एवं यातायात प्रभारी सत्येन्द्र कुमार द्वारा ट्रैक्टर चालकों को जागरूक किया गया।
चेकिंग अभियान के दौरान ट्रैक्टर चालकों को रोककर उनके ड्राइविंग लाइसेंस की जांच की गई। इस दौरान उन्हें ट्रैक्टर-ट्राली में निर्धारित संख्या से अधिक सवारियां न बैठाने, तेज गति से वाहन न चलाने, इंडिकेटर का प्रयोग करने तथा यातायात नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए। साथ ही यह भी जांच की गई कि कोई चालक मद्यपान की स्थिति में वाहन संचालन तो नहीं कर रहा है।
एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत द्वारा की गई कार्रवाई में एक ओवरलोड ट्रक को सीज करते हुए उस पर 53,000 का जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा टैक्स बकाया के मामले में तीन अन्य ट्रकों को भी सीज किया गया। अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार की चेकिंग एवं जागरूकता अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]