डा.महेंद्र नाथ पांडेय के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर झूमे कार्यकर्ता

0
181

फर्रुखाबाद: चंदौली सांसद एवं मानव संसाधन राज्य मंत्री डा.महेंद्र नाथ पांडेय को प्रदेश अध्यक्ष का पद मिलने की खबर जैसे ही जनपदवासियों को मिली उनमें खुशी की लहर दौड़ गई। शुक्रवार को कार्यकर्ताओ ने मिठाइयां बांटी और जमकर आतिशबाजी भी चली।

[adrotate banner="3"]

शहर के लाल दरवाजे पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भू-देव राजपूत के नेतृत्व में बीजेपी कार्यकर्ता एकत्रित हुये | जंहा डॉ० महेन्द्र नाथ के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर खुशी का इजहार किया। बाद में एक दूसरे का मुंह मीठा कराया और पटाखे फोड़े। कार्यकर्ताओ ने प्रसन्नता जाहिर की और जमकर नारे लगाए।भूदेव राजपूत ने कहा कि संगठन के जमीनी कार्यकर्ता व नेता को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने से उनके लंबे अनुभव का लाभ पार्टी को मिलेगा तथा संगठन को और मजबूती मिलेगी। वही 2019 के चुनाव में पार्टी अधिक से अधिक सांसद जीत कर दिल्ली भेजेगी|

नगर अध्यक्ष हिमांशु गुप्ता ने कहा कि महेन्द्रनाथ पांडेय ने प्रदेश से लेकर केंद्र तक कुशल राजनीति की है। इनका बेदाग राजनीतिक सफर, गजब का व्यक्तित्व, प्रेरणादाई काम बेमिसाल है। इनके मार्गदर्शन में पार्टी के कार्यकर्ता अच्छी तरह से काम करेंगे। 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी सौ फीसदी सीटों पर चुनाव जीतेगी। पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, डॉ० प्रभात अवस्थी, मोहन अग्रवाल, सुधांशु दत्त द्विवेदी,शैलेन्द्र सिंह राठौर, राजकुमार वर्मा, विनोद गुप्ता, संजय गर्ग, ममता सक्सेना, शिवांग रस्तोगी, प्रबल त्रिपाठी, रिंकू शुक्ला आदि मौजदू रहे|

[adrotate banner="2"]