डग्गामार बस पलटी कई सवारियाँ घायल, महिलाओ के जेबर ग़ायब

0
117

MARG DURGHTNA 1फर्रुखाबाद: गुरुवार दोपहर अचानक तेज रफ्तार डग्गामार बस पलट गयी जिससे उसमे फंसे कई यात्री गम्भीर रूप से घायल हो गये| वही चालक व एक किशोरी बैट्री का तेजाब गिरने से गम्भीर हो गये| कई घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया है| बस पलटने से पहले दो को टक्कर मारकर कर घायल कर चुकी थी|
थाना राजेपुर क्षेत्र के ग्राम निविया के निकट पड़ोसी जनपद शहजंहापुर के थाना अल्लागंज के ग्राम साहवगंज निवासी युवक सुदीप पुत्र लालाराम अपने घर रोडवेज बस से जा रहा था| बस निविया गांव के निकट सबारी भरने के लिए खड़ी हो गयी तो सुदीप बस से नीचे उतर कर खड़ा हो गया| तभी अचानक हरदोई की तरफ जा रही डग्गामार बस ने पहले सडक किनारे खड़े एक ग्रामीण के टक्कर मार दी और बाद में सुदीप को टक्कर मारती हुई खड्ड मेर जाकर पलट गयी| बस पलटने से उसमे बैठी 13 वर्षीय किशोरी संध्या पुत्री सुनील के ऊपर बैटरी का तेजाब गिर गया जिससे उसकी टांग व एक हाथ बुरी तरह जल गया| वही चालक बी तेजब से झुलसा बताया गया है| इसके अलावा अन्य कई सबारी भी गम्भीर रूप से घायल हो गयी जिन्हें निजी अस्पतालों में भर्ती किया गया है| वही संध्या व सुदीप को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है| घायल की चचेरी वहन रूचि ने बताया की वह भी उसके साथ बस में थी किसी ने उसके कुंडल गायब कर दिये|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]