ठंडी सड़क पावर हाउस में दो ट्रांसफार्मर लगे

0
127

vijli.1फर्रुखाबाद: उत्तर प्रदेश विधुत निगम के मुख्य प्रबन्ध निर्देशक से लखनऊ जाकर बीजेपी के वरिष्ट नेता मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने मुलाकात की | उन्होंने मंगलवार व बुधवार के बीच शहर की विधुत आपूर्ति चालू कराने का भरोसा दिया था| मेजर की पहल पर मंगलवार को सुबह दो बड़े ट्रांसफार्मर पावर हाउस में लगा दिये गये|
रविवार को दोपहर में आईटीआई ठंडी सड़क के पावर हाउस में भीषण आग लगने से पावर हाउस के तीन बड़े ट्रांसफार्मर बुरी तरह जल गये| जिससे लगभग पुरे नगर क्षेत्र की विधुत आपूर्ति ठप हो गयी थी| रविवार को ही मेजर ने आगरा व कानपुर के विधुत अधिकारियो से बात की थी| जिसके बाद सोमवार को एक जाँच टीम फर्रुखाबाद पंहुची और पावर हाउस पंहुच कर जांच की| बीते सोमवार को दोपहर मेजर सुनील दत्त ने फर्रुखाबाद से लखनऊ पंहुच कर उत्तर प्रदेश विधुत कारपोरेशन के मुख्य प्रबन्धक आरपी मिश्रा से भेट की और विधुत व्यवस्था जल्द ठीक करने की बात कही| जिस पर मुख्य प्रवन्धक श्री मिश्रा ने विभाग को कार्यवाही जल्द करने का फरमान जारी कर दिया था|
मेजर की पहल पर ट्रांसफार्मर आगरा, रामपुर, इलाहाबाद से मंगाए गये है | जिनमे से आगरा व रामपुर से एक एक ट्रांसफार्मर आ गया| जिसकी फिटिंग का काम शुरू भी कर दिया गया है| जले हुए ट्रांसफार्मरो को हटाकर उनकी जगह पर नये ट्रांसफार्मर लगाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है | वही ऊपर से प्रेशर के चलते अधिकारी सुबह से ही पावर हाउस पंहुच गये|
अधिसाशी अभियंता सुरेश कुमार ने बताया की लगाये जा रहे दोनों ट्रांसफार्मरो को देर रात टेस्टिंग के लिए लगाया जायेगा वही तीसरे ट्रांसफार्मर के लिए इलाहाबाद के साथ साथ अन्य कई जगह बात चल रही है, शाम तक तीसरा ट्रांसफार्मर भी पंहुचने की सम्भावना है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]