ठंडी सड़क निर्माण पर फिर आन्दोलन की तैयारी

0
131

tndi-sadakmohit-guptaaफर्रुखाबाद: शहर की खस्ता हाल ठंडी सड़क के दर्जनों वायदों के बाद भी दुरुस्त ना होने के बाद अब पुन: उसके निर्माण के लिये आंदोलन करने की रणनीति तैयार की जा रही है|

[adrotate banner="3"]

अखिल भारतीय युवा जन सेवा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मोहित गुप्ता ने फतेहगढ़ रेलवे रोड पर आयोजित एक बैठक में बाजारो में बिक रहे चाइनीज सामानों को ना खरीदने और उनका बहिष्कार करने का प्रचार-प्रसार करने की योजना तैयार की गयी| इसके साथ ही साथ चीन और पाकिस्तान के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली गयी| बैठक में प्रदेश पंकज प्रकाश ने कहा कि ठंडी सड़क का निर्माण कार्य कराये जाने के लिये 6 जुलाई को धरना प्रदर्शन किया गया था| इसके बाद भी सड़क का निर्माण कार्य अभी तक शूरू नही हुआ| जल्द सड़क दुरुस्त ना होने पर आमरण अनशन करने की भी चेतावनी दी गयी|

इस दौरान रमन कटियार, तनु कुदेसिया, अभिषेक सोमबंशी, अमन पाल, अंकित मिश्रा, रवि प्रकाश, राजू वाथम आदि मौजूद रहे|

[adrotate banner="2"]