फर्रुखाबाद: शुक्रवार प्रात: लगभग 3 बजे गांव में ट्रैक्टर से गेंहूं खांद रही महिला की साड़ी फंस जाने से थ्रेशर में कट कर दर्दनाक मौत हो गयी।
[adrotate banner="3"]
कोतवाली राजेपुर के घटियाट ने निकट स्थित गुड्डन की मढैया में शुक्रवार को प्रात: लगभग 3 बजे गुड्डू राजपूत की 35 वर्षीय पत्नी सरस्वती अपने 13 वर्षीय पुत्र पवन के साथ खेत पर ही ट्रेक्टर थ्रेशर से गेंहू खांद रही थी। तभी अचानक महिला की साड़ी ट्रेक्टर की शाफ्ट में फंस गयी। देखते ही देखते महिला शाफ्ट में उलझकर थपेड़े खाने लगी। पुत्र पवन ने शोर मचा कर जब तक ट्रैक्टर बंद करवाया तब तक महिला दम तोड़ चुकी थी।
[adrotate banner="2"]

