ट्रैक्टर से कुचलकर छात्र की मौत

0
126

फर्रुखाबादः थाना मऊदरवाजा के ग्राम बघऊ निवासी रस्तोगी इंटर कालेज के छात्र को आलू से भरे ट्रैक्टर ने कुचल दिया। गंभीर घायलावस्था में लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गयी।

[adrotate banner="3"]

बघऊ निवासी अरविंद दुबे का 14 वर्षीय पुत्र अंकित रस्तोगी इंटर कालेज में 10 बी का छात्र है। आज सुबह साइकिल से स्कूल आ रहा था। तभी रास्ते में जसमई के निकट आलू लेकर आ रहे ट्रैक्टर ने अंकित को कुचल दिया। जिससे वह गंभीर रूप् से घायल हो गया। गंभीर घायलावस्था में आनन फानन में उसे लोहिया अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

[adrotate banner="2"]