ट्रैक्टर ट्राली पलटने से एक की मौत, चार घायल

0
115

फर्रुखाबाद: थाना मोहम्मदाबाद क्षेत्र में स्थित हरियाली बाजार के पास गंगा श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी व चार गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को मेजर एस डी सिंह मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां सभी की हालत गंभीर बनी हुई है।

[adrotate banner="3"]

मिली जानकारी के अनुसार गंगा नहाकर ट्रैक्टर से वापस लौटते समय श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली सामने से आ रहे वाहन को बचाने के चक्कर में ओवरटेक करते समय पलट गयी। ट्राली पलटने से उसमें दबकर हमीरखेड़ा निवासी यादराम की मौके पर ही मौत हो गयी। मिस्टर मिलाप सिंह पुत्र बदन सिंह उम्र 53 साल
निवासी मैनपुरी, 18 वर्षीय प्रियंका पुत्री पन्नालाल निवासी हमीरखेड़ा, 16 वर्षीय बबली पुत्री मुरारी निवासी हरनरायनपुर एटा , 20 वर्षीय संजीव पुत्र बदन सिंह निवासी हमीरखेड़ा एटा गंभीर रूप से घायल हो गये। आनन फानन में घायलों को बघार स्थित मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चारो घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।

[adrotate banner="2"]