ट्रेन से कटकर मजदूर की दर्दनाक मौत

0
121

फर्रुखाबाद: ट्रैक्टर पर सामान लाद रहे मजदूर की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को लोहिया अस्पताल भेज दिया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के दीनदयाल बाग निवासी 33 वर्षीय छंगे पुत्र श्रीपाल ग्राम प्रधान के ट्रेक्टर पर मजदूरी का कार्य करता था। छंगे कि माँ रामकुमारी ने बताया कि वह सुबह लगभग 9:30 बजे ट्रैक्टर पर मजदूरी करने घर से गया था।
फतेहगढ़ क्षेत्र के कर्नलगंज चौकी के निकट वह रेलवे लाइन पार करके ट्राली में सामान लाद रहा था। उसी समय ट्रेन की चपेट में आने से छंगे की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को लोहिया अस्पताल भेज दिया। मृतक की पत्नी काजल का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। छंग्गे के अभी एक माह के पुत्र है।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]