कायमगंज : रेलवे स्टेशन के निकट गुमटी से कुछ दूर कस्बा के एक किशोर की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गयी। वह शुक्रवार रात को जन्माष्टमी की झांकियां देखने को निकला था। सुबह रेलवे लाइन के पास उसका शव पड़ा मिला।
[adrotate banner="3"]
कस्बा के मोहल्ला पृथ्वी दरवाजा निवासी श्यामवीर (16) पुत्र नरेश कुमार बाथम का शव रेलवे ट्रैक के पास पड़ा मिला। आशंका जताई गई कि ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हुयी है। पहचान होने पर उसके घर सूचना दी तो परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि पहले हुयी दुर्घटना में उसके सिर में चोट लगने से उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं थी। रात घर से जन्माष्टमी की झांकी देखने को निकला था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। जीआरपी चौकी प्रभारी रोहिताश सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
[adrotate banner="2"]


