ट्रांसफार्मर में लगी आग से तीन दुकानों के छप्पर जले

0
97

नबावगंज (फर्रुखाबाद): कस्बा नबावगंज में अस्पताल रोड पर रखे 250 केबीए के ट्रांसफार्मर में आग लगने से हड़कंप मच गया। जब तक आग पर काबू पा पाते तब तक पड़ोस की तीन दुकानों के छप्पर में भी आग लग गयी। यह देख व्यापारियों में हड़कंप मच गया। सभी ने अपनी-अपनी दुकानों के शटर गिरा दिये।

[adrotate banner="3"]

सोमवार को दोपहर बाद अस्पताल रोड पर रखे ट्रांसफार्मर में आग लग गयी। आग इतनी भयंकर थी कि उसने पड़ोस के दुकानदार शिवसिंह की दुकान पर रखा छप्पर भी चपेट में ले लिया और वह जलकर राख हो गया। उन्होंने अपनी दुकान का शटर डाल दिया जिसके अंदर जूते की दुकान थी। जो जलने से बच गयी। पड़ोस में ही श्यामू की स्पेलर चक्की की दुकान में रखीं गेहूं व आटा की बोरियां पिघल गयीं। गोलक भी जल गयी। भरी दोपहरी में जबर्दस्त आग लगने से पूरे कस्बे में हड़कंप मचा रहा। अस्पताल रोड लगभग एक घंटे तक जाम रहा। फायर बिग्रेड की गाड़ी भी नहीं पहुंची। जिससे लोगों में भारी आक्रोश रहा।

[adrotate banner="2"]