कार व मैजिक की आमने सामने भिड़न्त में शिक्षिका सहित कई घायल

0
98

कायमगंज : मैजिक व आल्टो की अमने सामने की भिड़न्त में अध्यापिका सहित कई लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए।  घायलों को इलाज के लिए नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना में घायल कई लोगों की हालत गम्भीर बनी हुई है, घायलों की गम्भीर हालत को देखते हुए चिकित्सको ने उन्हे लोहिया फर्रूखाबाद के लिए रिफर किया है।

[adrotate banner="3"]

जानकारी के अनुसार कायमगंज के ग्राम कमलाईपुर के सरकारी स्कूल में तैनात अध्यापिका नीतू स्कूल की छुटटी के बाद अपने घर फर्रूखाबाद के मोहल्ला बजरिया अपनी आल्टो गाड़ी से जा रही थी। साथ में आरती पत्नी अभिषेक और उसका 10बर्षीय पुत्र माही भी बैठा हुआ था। जैसे ही कार कायमगंज के ग्राम मीरपुर के पास पहुंची तभी फर्रूखाबाद की ओर से आ रही मैजिक ने कार में जोर दार टक्कर मार दी। गाड़ियों की आमने सामने की भिड़न्त में सवारिया घायल हो गयी और चीखपुकार मच गई।

आसपास के लोगों ने आकर घायलों को बाहर निकाला और आनन फानन नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों में मिददाराम पुत्र रामनिवास निवासी कलुआपुर थाना शमशाबाद, अंकित पुत्र अशोक कुमार, शिवम पुत्र अखिलेश, ममता पत्नी अखलेश निवासीगण संगम बिहार,दिल्ली,  मुनीशा पत्नी नसीम निवासी निजामुददीनपुर  गम्भीर रूप से घायल हो गए।

वही मैजिक ड्राइवर अपनी गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। कार चालक ब्रजेश निवासी बजरिया फर्रूखाबाद की दुर्घटना में गम्भीर चोटे आने से हालत नाजुक बनी हुई है और कार ड्राइवर को डाक्टरों ने लोहिया के लिए रिफर कर दिया है।

[adrotate banner="2"]