पुलिस की नाक के नीचे ट्रक चालक से बदमाशों ने 97 हजार लूटे

0
120

फर्रुखाबाद:(राजेपुर) थाना क्षेत्र के ग्राम जैनापुर के निकट हाई-वे पर बीती रात अज्ञात बुलेरो सबार बदमशो ने ट्रक चालक को तमंचा दिखाकर 97 हजार रूपये लूट लिये| मामले के सम्बन्ध में पुलिस को तहरीर दी गयी| पुलिस जाँच कर कार्यवाही की बात कर रही है| घटना के कुछ दूरी पर पिकेट पर पुलिस तैनात रहती है|

[adrotate banner="3"]

जनपद मैनपुरी के अकबरपुर झाला निवासी सुनील कुमार पुत्र महेश चन्द्र ने पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा है की वह कायमगंज के सधवाडा निवासी सोयब खान पुत्र आरशन खान निवासी नई बस्ती रोड सधबाडा का ट्रक चला रहा है| वह बीती रात थाना क्षेत्र के ग्राम बीसलपुर में माल उतारा कर ट्रक से फर्रुखाबाद आ रहा था तभी जैनापुर के निकट अज्ञात बुलेरो सबार बदमाशो ने उसकी गाड़ी का टायर पंचर कर गाडी का शीशा तोड़कर बदमशो ने चालक पर तमंचा तान दिया| जिसके बाद बदमाश ट्रक में रखे 97 हजार रूपये लूट कर फरार हो गये|

गुरुवार को सुबह पीड़ित ट्रक चालक सुनील ने थानाध्यक्ष को तहरीर दी| थानाध्यक्ष महेन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि जाँच की जा रही है| जाँच के बाद कार्यवाही की जायेगी|

[adrotate banner="2"]