ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, जाम लगाये ग्रामीणों ने दरोगा को दौड़ाया

0
125

rajeevफर्रुखाबाद: शहर कोतवाली क्षेत्र के दीनदयाल बाग निवासी बाइक सवार युवक राजीव पुत्र उमेश वर्मा की ट्रक की टक्कर से मौत हो गयी व उसके साथी देवीराज निवासी दीनदयाल बाग गंभीर रूप से घायल हो गया। गुस्साये ग्रामीणों ने मौके पर जाम लगा दिया व दुर्घटना करने वाले ट्रक पर जमकर पथराव किया। जाम की सूचना पर पहुंचे दरोगा को ग्रामीणों ने दौड़ा दिया।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″]

दीनदयाल बाग निवासी देवीराज पुत्र महेश वर्मा अपने पड़ोसी 16 वर्षीय राजीव पुत्र उमेश वर्मा के साथ घटियाघाट पर आलू खरीदने के लिए गया था। वापस आते समय भउआनगला के पास सामने से आ रहे ट्रक संख्या एचआर 55/0450 ने डिस्कवर बाइक संख्या यूपी 76एफ 7041 पर sdसवार देवीराज व राजीव के जोरदार टक्कर मार दी। जिससे राजीव की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी और 18 वर्षीय देवीराज गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। गुस्साये ग्रामीणों ने मौके पर खड़े ट्रक पर जमकर पथराव किया और बेबर मार्ग जाम कर दिया। जाम लगने की सूचना होते ही घटियाघाट चौकी इंचार्ज सत्यनिरूपण आक्रोषित लोगों से बातचीत करने पहुंचे तो गुस्साये लोगों ने दरोगा को दौड़ा दिया। जिस पर वायरलेस पर फोर्स मंगाने की सूचना दी गयी। सूचना पर शहर कोतवाली से फोर्स मौके पर पहुंचा। 108 एम्बुलेंस के ईएमटी अरविंद टण्डन व पायलट अरुण कुमार ने मृतक व घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। खबर लिखे जाने तक आक्रोषित भीड़ बेबर रोड जाम किये है।

[adrotate banner="2"]