फ्ररुखाबाद: विगत पांच दिनों से गायब चल रहे थाना मेरापुर के ग्राम गुरुशादीनगर के मजरा नगला किसानन निवासी 60 वर्षीय चिंतामणि का शव सोमवार को एक ट्यूबवेल के कुंए से बरामद किया गया।
[adrotate banner="3"]
वृद्ध चिंतामणि अपने परिवार से अलग भदंतसोम इंटर कालेज के अध्यापक रामसेवक के घर पर विगत एक वर्ष से रहता था। यही पर उनके ट्यूबवेल पर रहकर खेती बाड़ी का काम देखता था। चितामणि विगत गुरुवार से लापता था। उसकी गुमशुदगी की सूचना थाना मेरापुर को भी दी गयी थी। परिजनों ने ही आज तलाश के दौरान वृद्ध का शव कुए में पड़ा देखकर बाहर निकाला। बृद्ध के पुत्र कल्याण ने बताया कि उनकी किसी से दुश्मनी नहीं है। मृत्यु इत्तफाकिया दुर्घटना है। विदित है कि कल्याण अपराधी प्रवृत्ति का है। दो वर्ष पूर्व वह अपने छोटे भाई नेकसे की हत्या कर चुका है।
[adrotate banner="2"]


